गणपति बप्पा की शरण में पहुंचीं न्यासा देवगन और काजोल

author-image
New Update
गणपति बप्पा की शरण में पहुंचीं न्यासा देवगन और काजोल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन उन स्टार किड्स में से एक हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही काफी चर्चा में रहती हैं। न्यासा देवगन को अक्सर बोल्ड आउटफिट में स्पॉट किया जाता है और इसी की वजह से कई बार यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते नजर आते हैं। अब हाल ही में न्यासा देवगन अपनी मां काजोल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थीं। इस दौरान वह एथनिक व्हाइट कलर के फुल स्लीव सलवार सूट में दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी टीमअप किया था। वहीं अभिनेत्री काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और सनग्लासेज पहने नजर आईं। यह देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए और एक बार फिर से न्यासा के कपड़ों को लेकर नेटिजन्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। ​