फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार

author-image
New Update
फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले मुंबई के व्यक्ति शंकर मिश्रा को आज दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 नवंबर 2022 को घटित हुई थी, लेकिन रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को दर्ज हुई। आरोप है कि 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 में, नशे में धुत शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब किया। वह घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही फरार था और उसका पता लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। ​