भारत ने आखिरी बार हॉकी विश्व कप कब जीता था?

author-image
Harmeet
New Update
भारत ने आखिरी बार हॉकी विश्व कप कब जीता था?

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : भारत में 15वें हॉकी विश्व कप का आगाज 13 जनवरी से होने वाला है। क्या आपको पता है की भारत ने आखरी बार हॉकी विश्व कप कब जीता था? विश्व कप के शुरुआती तीन टूर्नामेंट दो-दो साल पर हुए थे, लेकिन 1978 का विश्व कप तीन साल बाद हुआ था। उसके बाद से टूर्नामेंट का आयोजन चार साल पर होने लगा। भारतीय हॉकी टीम ने पहला विश्व कप 1975 में जीता था। उन्होंने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। उसके बाद टीम आज तक एक भी विश्व कप नहीं जीत पाई है। पाकिस्तान ने आखिरी विश्व कप 1994 में जीता था। उन्होंने नीदरलैंड को हराया था।