पुरुष हॉकी विश्व कप: नई पिचों पर होंगे मुकाबले

author-image
Harmeet
New Update
पुरुष हॉकी विश्व कप: नई पिचों पर होंगे मुकाबले

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : भारत में होने वाला एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 भुवनेश्वर के अत्याधुनिक कलिंगा हॉकी स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में बिछाई गई चार नई पिचों पर खेला जाएगा। विश्वकप इन दोनों स्थानों पर 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। कलिंगा स्टेडियम की मुख्य पिच और अभ्यास पिच दोनों नई बिछाई गई हैं, जबकि बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद (एफआईएच) से प्रमाणित नई पिचों पर मैच खेले जाएंगे। हॉकी इंडिया ने बयान में कहा, ”बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला और हॉकी के कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह रहे कलिंग हॉकी स्टेडियम भुवनेश्वर में नई बिछाई गई पिचों पर मैच खेले जाएंगे।