CM के घर पर भीड़ का हमला

author-image
New Update
CM के घर पर भीड़ का हमला

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक ग्रुप देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा था। भीड़ ने पुजारियों को भी निशाना बनाया और हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया जिसके बाद हमलावर भाग गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ​