स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: व्यक्ति के नाम और नाम के अक्षर का उसके व्यक्त्वि व स्वभाव पर भी बड़ा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर को लेकर कई अहम जानकारी दी गई है। लड़कियों के नाम के बारे में बताते हुए ज्योषित में कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बताया गया है, जोकि अपने पति या प्रेमी की लकी चार्म साबित होगी हैं। इन अक्षर नाम वाली लड़कियों पर हमेशा माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। आईये जानते हैं इन अक्षरों के बारे में।
डी अक्षर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के डी अक्षर से शुरू होता है। ये लड़कियां अपने पति और प्रेमी के साथ अपने परिवार के लिए भी खूब भाग्यशाली होती हैं। इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों पर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
जी अक्षर: ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का नाम जी अक्षर से शुरू होता है वो बहुत किस्मत वाली होती है। ऐसी लड़कियां पहले अपने मायके की स्थिति सुधारती हैं और शादी के बाद ससुराल को भी धन-संपत्ति से भर देती है।
एस अक्षर: ज्योतिष के अनुसार एस अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो बहुत भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद इनका भाग्य जिसके भी साथ जुड़ता है, उसका भी भाग्य चमक उठता है। भाग्यवान होने के कारण एस अक्षर वाली लड़कियों को जीवन में अपने पति और प्रेमी से भी खूब प्यार मिलता है।
एल अक्षर: ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के एल से शुरू होता है, वो रिश्तों के प्रति संवेदनशील होती हैं। इसी लड़कियां हर रश्तिे को गंभीरता से लेती हैं। इन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इस अक्षर के नाम की लड़कियों को शादी करने वाले लड़के के लिए भी भाग्यशाली माना जाता है।