गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए यो यो हनी सिंह

author-image
New Update
गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए यो यो हनी सिंह

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने नए साल का वेलकम अपनी डार्लिंग गर्लफ्रेंड टीना ठडानी संग किया। हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड किया साथ ही फैंस संग एक खास वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में हनी सिंह लेडी लव टीना संग रोमांटिक होते हुए नजर आए। दोनों का रोमांस चर्चा में बना हुआ है। पत्नी संग तलाक के बाद हनी सिंह को टीना ठडानी में अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई हैं। वे टीना संग रिश्ते में हैं। हनी सिंह टीना ठडानी संग ही अपना ज्यादातर टाइम गुजारते हैं। अब न्यू ईयर का जश्न भी उन्होंने टीना संग ही मनाया। वीडियो में हनी सिंह कैमरे के सामने अपनी लेडी लव संग रोमांटिक होते दिखे। टीना भी हनी पर जमकर प्यार लुटा रही हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर सर्दी में गर्मी का माहौल हो गया है।