New Update
/anm-hindi/media/post_banners/fGOKykm3v2wSciK2eCuk.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित और पुरस्कृत करने का दौर जारी है। मिजोरम सरकार ने भी अपने प्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को लेकर बड़ा एलान किया है। राज्य सरकार ने लालरेमसियामी को उनके ओलंपिक प्रदर्शन के लिए समूह-ए पद की पेशकश की है। भारतीय टीम की इस स्टार खिलाड़ी को मिजोरम सरकार ने राज्य हॉकी का मुख्य कोच और मिजोरम खेल मंत्रालय के अंतर्गत ग्रुप-ए का पद दिया है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)