बंगाल के पूर्व राज्यपाल की सेहत में सुधार

author-image
New Update
बंगाल के पूर्व राज्यपाल की सेहत में सुधार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, यूपी विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष और बीजेपी के पू्र्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी को 30 दिसंबर 2022 को शरीर में पोटेशियम और सोडियम की कमी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत की वजह से शहर के निजी अस्पताल एक्युरा क्रिटिकल केयर सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। यहां उन्हें पहले ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रविवार को तीसरे दिन ऑक्सीजन सपोर्ट हटाया गया है और उन्हें व्हीलचेयर पर भी बैठाया गया है। ​