छेड़छाड़ के आरोप में घिरे खेल मंत्री

author-image
New Update
छेड़छाड़ के आरोप में घिरे खेल मंत्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और छेड़छाड़ की। वह मंत्री को धक्का देकर वहां से भाग निकली। हालांकि, यह सारा घटनाक्रम महिला की कोच की नौकरी लगने से पहले का है। चंडीगढ़ के एसपी से मुलाकात कर महिला कोच ने खेलमंत्री के खिलाफ शिकायत दी थी। नए साल की पूर्व संधा पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 IPC के तहत केस दर्ज किया गया है। ​