रोनाल्डो की सऊदी अरब के क्लब से हुई डील

author-image
Harmeet
New Update
रोनाल्डो की सऊदी अरब के क्लब से हुई डील

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मेनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब को ज्वाइन कर लिया है। अल नस्सर ने आधिकारिक जानकारी देते हुए पोस्ट किया कि रोनाल्डो और क्लब के बीच 3 साल की डील हुई है। क्लब ने आधिकारिक जानकारी देते हुए पोस्ट किया- यह एक ऐसी डील है, जो ना सिर्फ हमारे क्लब बल्कि हमारे देश, आने वाली पीढ़ियों, लड़के और लड़कियों को खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित करेगा। रोनाल्डो आपके नए घर में आपका स्वागत है।



रोनाल्डो ने नए क्लब के साथ 2025 तक के लिए डील की है। रोनाल्डो को एक साल के 200 मिलियन यूरो में साइन किया है जो भारतीय मुद्रा में 17 अरब रूपये से अधिक है। यानी 1700 करोड़ रूपये और इस डील के बाद रोनाल्डो दुनिया के सबसे महंगे खिलाडी बन गए है।