जानें नए साल में क्या-क्या होगा नया?

author-image
New Update
जानें नए साल में क्या-क्या होगा नया?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज साल 2022 का आखिरी दिन हैं। जनवरी महीने की शुरुआत के साथ ही वर्ष 2023 का आगाज होने वाला है। हर नया महीना अपने साथ कुछ नए बदलाव लेकर आतें हैं, जो आम आदमी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। 1 जनवरी 2023 से भी कुछ जरूरी नियम बदलने वाले हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड, बैंक लॉकर, जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग, सीएनजी-पीएनजी के भाव और गाड़ियों की कीमतों से जुड़े बदलाव शामिल हैं। ​

1. बैंक लॉकर में रखे सामान के नुकसान पर तय होगी बैंकों की जिम्मेदारी। 2. क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट से जुड़े नियम बदलेंगे। 3. पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में बदलाव। 4. सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव। 5. वाहनों की खरीदारी होगी महंगी। 6. जीएसटी के ई-इन्वॉयसिंग से जुड़े नियम बदलेंगे। 7. आधार से लिंक नहीं किया तो 1 अप्रैल 2023 से पैन कार्ड होगा निष्क्रिय।