बंगाल में गंगा सागर द्वीप से भारत जोड़ो यात्रा को दिखाई हरी झंडी

author-image
Harmeet
New Update
बंगाल में गंगा सागर द्वीप से भारत जोड़ो यात्रा को दिखाई हरी झंडी

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : बुधवार सुबह राज्य पार्टी प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बंगाल चरण को दक्षिण 24 परगना जिले के गंगा सागर द्वीप से हरी झंडी दिखाई। राज्य में जिस यात्रा का नाम बदलकर 'सागर से पहाड़ तक' कर दिया गया है। वह राज्य के विभिन्न जिलों में लगभग 800 किलोमीटर से होकर गुजरेगी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को उत्तर बंगाल के कर्सियांग में समाप्त होगी।