गुलमर्ग में पर्यटकों के संग मस्ती करते दिखे सांता क्लॉस

author-image
New Update
गुलमर्ग में पर्यटकों के संग मस्ती करते दिखे सांता क्लॉस

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में भी क्रिसमस पर्व की धूम है। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के विभिन्न चर्चों रंग-बिरंगे अंदाज में सजाए गए हैं। विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी बीच पर्यटन स्थल गुलमर्ग में पर्यटकों संग मस्ती करते हुए सांता क्लॉस नजर आए हैं। यहां सांता ने बच्चों को उपहार दिए और सैलानियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।