जानिए कौन हैं सांता क्लॉज ?

author-image
New Update
जानिए कौन हैं सांता क्लॉज ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पूरी दुनिया में क्रिसमस का जश्न जोरों पर है। बाजार से लेकर घरों तक क्रिसमस की धूम है। हर साल की तरह इस साल भी 25 दिसंबर को मैरी क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर सांता क्लॉज भी लोगों के बीच खुशियां बांटता है और बच्चों को तोहफा देता है। हर साल बच्चों को सांता क्लॉज और तोहफों का इंतजार रहता है। सांता क्लॉज के बिना क्रिसमस अधूरा सा लगता है। लेकिन क्या आप जानते है सांता क्लॉज कौन हैं जो बच्चों को हर साल क्रिसमस पर बच्चों को तोहफा देते हैं। तो आइये जानते है। ​



संत निकोलस को सांता क्लॉज कहा जाता है जिनका जन्म तुर्किस्तान के मायरा के रोवानिएमी गांव में हुआ था। प्रभु ईसा मसीह की मौत के 280 साल बाद जन्मे संत निकोलस एक अमीर परिवार के थे और वह हमेशा गरीबों की मदद करते थे। निकोलस की प्रभु यीशु में गहरी आस्था थी जिसकी वजह से वह बाद में पादरी बन गए। इसके बाद बिशप बने और उनको संत की उपाधि दी गई। संत निकोलस को कई नामों से पुकारा जाने लगा जिसमें उनका क्रिस क्रींगल, क्रिसमस फादर का नाम प्रसिद्ध है। वह बचपन से ही गरीब लोगों की मदद करते थे। संत निकोलस प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहते थे। निकोलस बच्चों को बहुत प्यार करते थे और उनको गिफ्ट देना बहुत पसंद था। वह रात के अंधेरे में बच्चों को तोहफा देते थे ताकि उन्हें कोई पहचान न पाए। आज बच्चों के लिए सांता क्लॉज सबसे फेवरेट हैं।