इन पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

author-image
New Update
इन पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार रात 9.40 बजे आईएमडी के अंतिम बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड में स्थिति खराब हो सकती है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इसी तरह, अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। लखनऊ में शुक्रवार देर रात हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। अचानक से हुई बारिश से गलन बढ़ गई है। ​