जनवरी 2023 में इन 5 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

author-image
New Update
जनवरी 2023 में इन 5 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: 01 जनवरी 2023 से नया वर्ष शुरू हो जाएगा। नए साल के पहले महीने में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। साल से पहले ही महीने में शनि का राशि परिवर्तन होगा। जनवरी में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन और 2 ग्रहों के चाल में बदलाव से कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आइये जानते है इन राशियों के बारे में। ​



मेष राशि: जनवरी में शनि समेत मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आर्थिक हानि भी हो सकती है इस कारण अपने खर्चो को काबू में रखने की कोशिश करें। परिवार में तनाव और कलह पैदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यलय में सहकर्मी संग विवाद हो सकता है। सेहत में गिरावट और संतान की चिंता इस महीने आपको ज्यादा परेशान करेगी।



कर्क राशि: साल के पहले महीने ही आपको कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में बाधाएं आएंगी और मन उदास रहेगा। खर्चो में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो जातक साल के शुरूआत में नई नौकरी पाने के सपने को पाल रखा उनके लिए इंतजार लंबा हो सकता है। कारोबारियों के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला होगा। जीवन साथी के साथ तनाव रह सकता है।



कन्या राशि: ग्रहों का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती दिनों में आपको सफलताएं मिलेगी और धन लाभ भी होगा लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा कुछ तरह की परेशानियां आने लगेगी। बेवजह के खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। पूरे महीने आप भागदौड़ ही करते रहेंगे। करियर में मिलाजुला ही संकेत है।



वृश्चिक राशि: जनवरी में इस राशि के जातकों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामन करना पड़ सकता है। वाद-विवाद पैदा होते रहेंगे जिसमें आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जमीन से जुड़े मुद्दे में आपको नई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम का बोझ ज्यादा रहेगा।



कुंभ राशि: 17 जनवरी को जैसे ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे इस राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। जिस कारण से कार्य में जल्दी सफलता हासिल नहीं होगी। नौकरी और व्यवसाय के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला ही रहने वाला होगा। इस महीने आपके खाते से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। बेवजह के झगड़े बढ़ सकते हैं। सेहत संबंधित परेशानियों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।