एक निजी अमीन को पीटने का आरोप, ग्रामीणों ने थाने आकर जताया विरोध

author-image
New Update
एक निजी अमीन को पीटने का आरोप, ग्रामीणों ने थाने आकर जताया विरोध

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: जमुड़िआ में जमीन विवाद को लेकर एक निजी अमीन को पीटने का आरोप लगाया जा रहा है। यह घटना जमुड़िआ के दो नंबर वार्ड अंतर्गत शिबपुर मोती बाजार में बीती रात घटी। बादल मुर्मू नामक व्यक्ति ने अपने गांव के मोड़ल सोम मुरमू और कुछ अन्य आदिवासी समाज के लोगों पर उनके घर में मारपीट और तोड़फोड़ की। बादल मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर उसे आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया। ज्ञात हो कि घटना को देखते हुए बीती रात लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।



आज सुबह आदिवासी समुदाय के अटपरा के ग्रामीणों ने थाने आकर विरोध जताया और दोषियों को सजा देने की मांग की। बादल मुर्मू के बेटे श्याम मुर्मू ने बताया की गांव के मोरल सोम मुर्मू और उनके साथियों ने उनके घर आकर उनपर हमला किया उनके पिता आहत अवस्था में जिला अस्पताल में हैं। उन्होंने बताया कि मोरल का कहना था कि वह कोई नियम कानून नही मानते उनका कहना मानना होगा। इससे पहले भी उनका घर जला दिया गया था। उन्होंने बताया की मोरल के दबाव में दो साल्बके लिए उनके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया गया था। उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस पता नहीं क्यों दोषियों को गिरफतार नही कर रही।