तालिबान की गोलीबारी से अफगानिस्तान में मची हड़कंप

author-image
New Update
तालिबान की गोलीबारी से अफगानिस्तान में मची हड़कंप

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गुरुवार को अफगानिस्तान के असदाबाद में सैकड़ों लोग सड़कों पर निकल के तालिबान के विरोध कर रहे थे। कुछ विद्रोहियों ने विरोध के पहले संकेतों में तालिबान के सफेद झंडे को फाड़कर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को अफगानिस्तान में शांति के वादे करने के बावजूद भी तालिबान के द्वारा असदाबाद शहर में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने से भगदड़ मच गई। तालिबान द्वारा की गई गोलीबारी और भगदड़ में कई लोग मारे गए और घायल हो गए। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि लोगो की मोत सीधे गोलीबारी से हुई है या उसके बाद हुई भगदड़ से हुई है।