ये पौधे घर में लगाने से खुल जाएंगे किस्मत के ताले

author-image
New Update
ये पौधे घर में लगाने से खुल जाएंगे किस्मत के ताले

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: नए साल में हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला समय अच्छा बीते और जीवन में खुशियां ही खुशियां आए। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल 2023 में कौन से पौधे घर में लगाने से खुल जाएंगे किस्मत के ताले।



क्रासुला प्लांट - वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इसे लगाने से मनी प्लांट से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर में लगाने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और आय के नए स्तोत्र खुल जाते हैं।



तुलसी का पौधा - घर में सही दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक प्रवाहित होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती हैं।



आंवला का पेड़ - शास्त्रों के अनुसार, आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए नियमित रूप से इनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आंवले का पेड़ लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।