क्रिसमस में रंगों का महत्व

author-image
New Update
क्रिसमस में रंगों का महत्व

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: क्रिसमस का त्योहार बस अब तीन दिन के बाद यानी की दिनांक 25 दिसंबर को है। इस त्योहार में चार खास रंग होते हैं। जैसे लाल, हरा, सफेद और सुनहरा। इन रंगों के भी बेहद खास मायने होते हैं। तो आइए क्रिसमस में इस्तेमाल रंगों के बारे में बताएं।

क्रिसमस में रंगों का महत्व

1. लाल रंग - क्रिसमस में लाल रंग का खास इस्तेमाल किया जाता है, साज-सजावट से लेकर सांता क्लॉज के कपड़े ये सभी लाल रंग के होते हैं। लाल रंग प्रभु ईसा मसीह के खून का प्रतिनिधित्व करता है। दूसरी तरफ ये प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। जो खुशियां और प्यार बांटता है।

2.हरा रंग - रंग प्रभु ईसा मसीह के जीवन का प्रतीक माना जाता है। ईसा मसीह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। ये रंग प्रकृति का रंग माना जाता है।

3.सुनहरा रंग - सुनहरा रंग उपहार देने का प्रतीक माना जाता है। यह रंग इस बात का संदेश देता है कि पूरे दुनिया में सब लोग एक समान है, दूसरी तरफ ये रंग खुशियों का प्रतीक भी माना जाता है।

4.सफेद रंग - शांति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है सफेद रंग। ये पवित्रता का भी संदेश देता है। इसके अलावा सफेद रंग ये भी दर्शाता है कि हमें कोई भी काम शांतिपूर्वक होकर करनी चाहिए। कभी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।