फुलबेरिया में गरीबों के बीच कंबल का वितरण

author-image
New Update
फुलबेरिया में गरीबों के बीच कंबल का वितरण

राहुल तिवारी,एएनएम न्यूज, सालानपुर: सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के सहियोग से फूलबेरिया क्षेत्रीय तृणमूल कांग्रेस द्वारा 150 जरूरतमंद लोगो को फुलबेरिया आजाद क्लब प्रांगण में कंबल वितरण किया गया। जहाँ मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस के बाराबनी युवा नेता मुकुल उपाध्याय, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह, ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अपर्णा राय मौजूद रहे।



मोहम्मद अरमान ने कहा कि मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय एंव युवा नेता मुकुल उपाध्याय के निर्देश पर सर्दियों में सभी गांवों में जरूरतमंद के बीच कंबल बांटते आ रहे हैं। जिससे सर्दियों में उन्हें परेशानी ना हो।