देश के कई शहरों में गिरा तापमान, जानें आज का मौसम

author-image
New Update
देश के कई शहरों में गिरा तापमान, जानें आज का मौसम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश के उत्तरी भाग में ठिठुरन वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में तापमान तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। आने वाले दिनों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां ठंड के मौसम में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में सर्दी में पिछले आठ साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।