निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फर्नांडो सांतोस ने पुर्तगाल के मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा

author-image
Harmeet
New Update
निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फर्नांडो सांतोस ने पुर्तगाल के मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फीफा विश्व कप के क्वार्टरफाइनल मैच में अपने से कमजोर माने जाने वाली मोरक्को टीम से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर पुर्तगाल के मुख्य कोच फर्नांडो सांतोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पुर्तगाली महासंघ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।

68 वर्षीय सांतोस ने वर्ष 2014 में पुर्तगाल के कोच पद संभाला था। उनके नेतृत्व में पुर्तगाल ने फ्रांस को हराकर पहली बार यूरो 2016 चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद उनके निर्देशन में वर्ष 2019 में पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता। हालाँकि, मोरक्को से 1-0 की चौंकाने वाली हार ने कतर में उनके करियर का अंत कर दिया। हालांकि उनका अनुबंध 2024 यूरोपीय चैम्पियनशिप तक था।

एक भावुक वीडियो संदेश में सांतोस ने कहा कि पुर्तगाल का कोच बनना सपना सच होने और जीवन के लक्ष्य को पूरा करने जैसा है। उन्होंने कहा, “जब आप समूहों का नेतृत्व करते हैं, तो आपको कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। यह सामान्य है कि मेरे द्वारा किए गए प्रयोगों से हर कोई खुश नहीं था, लेकिन मैंने जो निर्णय लिए, वे हमेशा टीम के हित को लेकर किये।”