टोनी आलम, एएनएम न्यूज: एक लापता युवक का शव जंगल से बरामद किया गया जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों गिरफ्तार लोगों को पुलिस हिरासत में लेने के लिए शुक्रवार को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय ले जाया गया। दुर्गापुर के तालतला क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय राहुल पासवान का शव गुरुवार सुबह दुर्गापुर के सी जोन क्षेत्र के जंगल में घायल अवस्था में मिला था। परिवार की शिकायत थी कि राहुल की हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया। दुर्गापुर थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। जाँच पड़ताल के आधार पर दुर्गापुर थाने के तलतला इलाके से कृष्णा बाद्यकर, रवि मूर्ति और आनंद पासवान नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल पासवान के नाम पर कई बार चोरी की शिकायत दर्ज हो चुकी है। राहुल पासवान अपने तीन साथियों कृष्णा बाद्यकर, रवि मूर्ति और आनंद पासवान के साथ इलाके में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। इन्हीं आपराधिक कृत्य को लेकर से राहुल का अपने साथियों के साथ जंगल में विवाद हुआ। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि उसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या की गई है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस हिरासत में लेने के लिए दुर्गापुर अनुमंडल अदालत भेजा गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। ​