शिमला से भी ठंडी रही दिल्ली की सुबह

author-image
New Update
शिमला से भी ठंडी रही दिल्ली की सुबह

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दिल्ली में गुरुवार की सुबह सीजन की सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि जम्मू और शिमला से भी कम रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और जम्मू में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आया नगर मौसम केंद्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री तक कम रहा। वहीं, 17 दिसंबर से कोहरा भी दस्तक दे सकता है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से अधिकतम तापमान 24 डिग्री से ऊपर ही चल रहा था। बीते सप्ताह तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया था।