स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सोशल मीडिया पर कई बार प्रेरणादायी वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिनसे कुछ न कुछ सीख मिलती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। बिना पैरों के लड़की स्टेज पर दिल जीत लेने वाला डांस करती है। उसके जबरदस्त परफॉर्मेंस को देख लोग भी उसके मुरीद हो गए हैं। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम दुर्गा है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की रहने वाली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पैर न होने के बावजूद यह लड़की पूरे जोश और जज्बे के साथ डांस कर रही है।