दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म करेगा सरसों का तेल

author-image
New Update
दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म करेगा सरसों का तेल

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : दांत मुंह का सबसे जरूरी हिस्सा हैं। इनके बिना हम खाने का मजा नहीं ले सकते। ऐसे में दांतों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है लेकिन कुछ लोग दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते और रोजाना ब्रश नहीं करते। साफ-सफाई न करना और अधिक मीठा खाने की वजह से दांतों में कीड़ा लग जाता है जिससे धीरे-धीरे दांत पूरी तरह से खराब होने लगते हैं। दांतों में कीड़ा लगने पर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में नमक और हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को दांतों पर ब्रश के साथ रगड़ें। रोजाना दिन में दो बार ऐसा करने से दांतों के कीड़े बहुत जल्दी साफ हो जाएंगे।