आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए जारी हुई सूची में कितने भारतीय प्लेयर?

author-image
New Update
आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए जारी हुई सूची में कितने भारतीय प्लेयर?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। नीलामी में कुल कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, इसकी फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। कुल 405 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी दांव लगाएंगी। शुरुआत में, 991 रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से 10 फ्रेंचाइजी ने 369 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 36 और खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल करने की गुजारिश की। इसके बाद फाइनल लिस्ट में इन खिलाड़ियों का नाम जोड़ा गया। इसके बाद अब 23 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। 10 फ्रेंचाइजी द्वारा भरे जाने के लिए अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं। यानी सभी 10 टीमों को मिलाकर 87 खिलाड़ियों की जगह खाली है। इसमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के हैं।



जिन 405 खिलाड़ियों पर आईपीएल के मिनी ऑक्शन में बोली लगने वाली है, उनमें से 273 भारतीय और 132 विदेशी हैं। इसमें से 4 क्रिकेटर एसोसिएट देशों के हैं। इसमें से कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 119 और अनकैप्ड प्लेयर 282 हैं। सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में कुल 19 खिलाड़ी शामिल हैं और सारे विदेशी हैं। एक भी भारतीय खिलाड़ी ने इस ब्रेस प्राइस में खुद को नहीं रखा है। वहीं, 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं। वहीं, 1 करोड़ के बेस प्राइस वाली 20 क्रिकेटरों की लिस्ट में मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल शामिल हैं।सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे अधिक 13 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली है।