पूर्व मंत्री गिरफ्तार

author-image
New Update
पूर्व मंत्री गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है। सूत्रों के अनुसार, राजा पटेरिया रविवार को पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इस बिच उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तक ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ शांतिभंग और वैमनस्य फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। ​