स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फेसबुक पर सात समंदर लड़की से दोस्ती, फिर प्यार और 8 साल बाद निकाह। उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले सनवर अली की कहानी सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जायेंगे। सनवर 2015 में इंग्लिश स्पोकन सीखने की ललक को लेकर फेसबुक पर जुड़ा और उसे इंडोनेशिया की एक लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। इस दौरान सनवर ने प्यार का इजहार किया तो लड़की ने हां करने में 6 महीने का वक्त लगा दिया। सनवर 2018 में लड़की से मिलने इंडोनेशिया पहुंच गया और इंडोनेशिया में अक्टूबर 2022 में निकाह हुआ। देवरिया के नारायणपुर गांव में 9 दिसम्बर को दावत-ए-वलीमा हुआ, जिमसें सैकड़ो लोग देशी दूल्हा और विदेशी दुल्हन को देखने उमड़ पड़े।