नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के ऑफिस तैयार

author-image
Harmeet
New Update
नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के ऑफिस तैयार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सचिवालय में नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ऑफिस तैयार हो गए हैं। सीएम ऑफिस में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम वाली पट्टिका लगा दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम वाली पट्टिका हटा दी गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश सचिवालय के कमरा नंबर 215 में बैठेंगे। उनका ऑफिस भी तैयार हो गया है। वर्ष 2012 से 2017 तक वीरभद्र सिंह की सरकार में उद्योग मंत्री रहते हुए मुकेश अग्निहोत्री इसी कमरे में बैठते थे। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने ऑफिस के लिए यही कमरा चुना है। कमरे के बाद उनके नाम वाली पट्टिका लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।