सिलेंडर ब्लास्ट में कुल 12 की मौत, 15 की हालत गंभीर

author-image
New Update
सिलेंडर ब्लास्ट में कुल 12 की मौत, 15 की हालत गंभीर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को कुल चार लोगों की मौत हो गई। अब ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। जानकारी के अनुसार, हादसे में कुल 61 लोग झुलस गए थे। बरात की गाड़ियों से 54 लोगों को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया था। दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो चुकी थी। छह लोगों की शुक्रवार और चार लोगों की शनिवार को मृत्यु हो गई। 42 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।​