मैथन डैम में मेयर ने तोरण द्वार का किया उदघाटन

author-image
New Update
मैथन डैम में मेयर ने तोरण द्वार का किया उदघाटन

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज, सालानपुर: मैथन डैम में पिकनिक का सुभारम्भ एंव नव वर्ष के आगमन पर मैथन पर्यटक मार्ग पर शनिवार संध्या पर्यटकों के स्वागत के लिए मेयर बिधान उपाध्याय ने तोरण द्वार का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मेयर मैथन डैम क्षेत्र का भी दौरा कर क्षेत्र में व्यवस्था का जायजा लिया। तोरण द्वार में पर्यटकों की स्वागत करते पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एंव आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय की तस्वीर लगी हुई है। उदघाटन समारोह में बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय, जिला परिषद कर्माध्यक्ष सह सलानपुर तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मो. अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, उपाध्यक्ष विधुत मिश्रा, तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष भोला सिंह, आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष सह तृणमूल कांग्रेस देन्दुआ आंचलिक कमेटी सभापति मनोज तिवारी, तृणमूल नेता मोबिन खान, रामचन्द्र साव, संतोष गोड़ा उपस्थित रहे। 

​समारोह में बिधान उपाध्याय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशानिर्देश पर मैथन पर्यटन केन्द्र पर पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध मुहैया कराने का प्रयाश किया जायेगा। दिसंबर से फरवरी तक यहाँ तृणमूल कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पर्यटकों के सहायता के लिये मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रसाशन के सहायता से यहाँ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। सभी पर्यटकों का यहाँ स्वागत है।