जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ये सेलेब्स

author-image
New Update
जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ये सेलेब्स

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड से अब एक और कपल की शादी की ख़बर सुनने को मिल सकती है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। काफ़ी वक़्त से दोनों के रिश्ते चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। अब कपल की शादी का वेन्यू भी फाइनल हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ सिड और कियारा चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल में शादी रचा सकते हैं।माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों तरफ से शादी की डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ में शादी करने के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। ​