मनोज बाजपेयी की मां का निधन

author-image
New Update
मनोज बाजपेयी की मां का निधन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर एक्टर की मां गीता देवी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक मनोज बाजपेयी की मां लंबे समय से बीमार थीं और करीब 20 दिन से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थीं। मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी की उम्र 80 साल थी।