गर्लफ्रेंड का हाथ थामे एक इंवेंट में नजर आये रैपर, देखे वीडियो

author-image
New Update
गर्लफ्रेंड का हाथ थामे एक इंवेंट में नजर आये रैपर, देखे वीडियो

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मशहूर रैपर हनी सिंह अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जाने जाते है। सोशल मीडिया पर सिंगर की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग पर चले जाते है। उनके रैप की दुनिया दीवानी है। हालांकि अब सिंगर अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लिया है। वहीं, अब तलाक के कुछ दिनों बाद ही हनी सिंह अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थदानी के साथ नजर आने लगे हैं। हाल ही में हनी सिंह दिल्ली की एक ईवेंट पर दिखाई दिए। जहां पर साथ टीना थदानी भी नजर आईं। इस इवेंट पर हनी सिंह टीना का हाथ पकड़कर रोमांटिक अंदाज में वॉक करते दिखे। वो कैमरों के सामने भी अपना रोमांटिक अंदाज फ्लॉन्ट करने से नहीं झिझके। हनी सिंह के मूव ऑन करने का ये अंदाज कई लोगों को रास नहीं आया है और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा है।