स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज 07 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। आज के दिन पूर्णिमा व्रत रखते हैं और रात्रि के समय में माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करते हैं। आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने हुए हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग कार्यों को सफल करने वाला माना जाता है। जिन लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा का स्नान और दान करना है, वे कल 08 दिसंबर गुरुवार को करेंगे। आइये जानते है मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ योग। ​
मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: आज, सुबह 08 बजकर 01 मिनट से
मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि का समापन: कल, 08 दिसंबर, गुरुवार, सुबह 09 बजकर 37 मिनट