स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। आज का राशिफल नौकरी, व्यवसाय, लेन-देन, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, स्वास्थ्य और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की भविष्यवाणी करता है। तो आइये जानते है आज का राशिफल। ​
मेष- आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी श्रेष्ठ कार्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर देंगे और अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आप अपने व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सभी का दिल आसानी से जीतने में कामयाब रहेंगे।
वृष- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और व्यक्तित्व में सौम्यता बनाएं रखें। पारिवारिक मामलों में आप रुचि बनाए रखें। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की कुछ गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा। दान धर्म में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कुछ काम आप हड़बड़ी व जल्दबाजी में कर सकते हैं, जो आपको बाद में समस्या देंगे। रिश्तों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी। आप अपने नीति व नियमों का पूरा पालन करेंगे।
कर्क- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कार्य विस्तार पर भी पूरा जोर देंगे। आप कुछ प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आ
सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मुलाकात करने जाना पड़े,तो अवश्य जाएं और आपके व्यक्तित्व में भी सुधार होगा। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपकी वह परेशानी भी समाप्त होगी।
कन्या- आज का दिन आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और परोपकार के कार्यों के प्रति आपकी आस्था में विश्वास और बढ़ेगा। आप अपनी सूझबूझ दिखाते हुए काम और अपने लक्ष्य को पूरा करें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी।
तुला- आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपनों के सहयोग से किसी नए कार्य को करने का मौका मिलेगा और आप अपनी वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को निपटाने के लिए रहेगा,जो लोग अपने घर का निर्माण शुरू करना चाहते हैं,तो वह आज कर सकते हैं,उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आप अपने व्यापार रुटीन को बनाए रखें,तभी आप सकारात्मक लाभ उठा पाएंगे। आपको सोच विचार कर आज कोई निर्णय लेना होगा। माताजी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
धनु- आज आपको किसी परिचित से धन उधार लेने से बचना होगा। आप किसी काम के नियम व कानूनों को पूरा जानना होगा तभी आप उसमें आगे बढ़ेगे। आप यदि एक बजट बना कर चलेंगे,तो आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से किसी भी बहसबाजी में ना पड़े और बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी से सलाह की आवश्यकता हो।
मकर- आज आपको रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और आप किसी काम में निश्चिंत होकर आगे बढ़ेंगे और आपके लाभ का प्रतिशत भी ऊंचा रहेगा। आप मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी,तो वह भी आज सुधरेगी। आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होती दिख रही है।
मीन- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है वह अपने आलस्य को त्याग करके आगे बढ़ेंगे। आपको व्यक्तिगत चर्चा में सम्मिलित होने से बचना होगा। आज साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे उनका प्रेम और गहरा होगा। आपको किसी पुराने लेन-देन को आज निपटाना होगा।