ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान

author-image
New Update
ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुनिया के लगभग हर कोने में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे, जहां मृत लोगों को दफनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहां है? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के इस सबसे बड़े कब्रिस्तान में 50 लाख से भी अधिक मुर्दे दफन हैं। दरअसल, हम जिस कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं ,उसका नाम है 'वादी-अल-सलाम'। आपको बता दें कि ये कब्रिस्तान इराक के नजफ शहर में स्थित है। करीब 1485 एकड़ में फैला यह कब्रिस्तान 'वैली ऑफ पीस' के नाम से भी मशहूर है।