गैस की समस्या

author-image
New Update
गैस की समस्या

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गैस की समस्या होने पर अक्सर लोग रात में सोते समय बेचैनी महसूस करते हैं। ठीक से नींद नहीं आती और पेट फूलने लगता है। विशेषज्ञों का मानना है कि खाना पचाने वाले स्वस्थ वैक्टीरिया हमारे शरीर में पूरे दिन गैस बनाते हैं। जिसमें से कुछ गैसों वैक्टीरिया अवशोषित कर लेेते हैं। वहीं कुछ शरीर रिलीज कर देता है। खाना पचाने के समय पेट में तेजी से गैस बनती है। अगर आपने कुछ हैवी खाना खाया है, जिसे पचाने में समय लगता है। इससे गैस ज्यादा बनेगी। यदि आप रात में ज्यादा खाना खाते हैं तो भी आपको गैस की समस्या हो सकती है।