लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता आतंकी गिरफ्तार

author-image
New Update
लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता आतंकी गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: एनआईए के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एनआईए ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की, दिसंबर 2021 में लुधियाना जिला अदालत में बम विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में पंजाब पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी गगनदीप सिंह मारा गया था। वहीं घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए थे। इसे लेकर मामला 23 दिसंबर 2021 को जिला लुधियाना आयुक्तालय, पंजाब में दर्ज किया गया था। वहीं NIA ने मामले को 13 जनवरी 2021 को फिर से पंजीकृत किया था। हरप्रीत सिंह लुधियाना कोर्ट बम विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता है। NIA ने उसकी गिरफ्तारी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से की है। हैप्पी मलेशिया पंजाब के जिला अमृतसर के गांव मिआदी कला का रहने वाला है। ​