स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बिहार के कैमूर जिले में एक 14 साल लड़की को लड़कों के एक समूह ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और फिर शनिवार को उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने जब उन्हें देखा तो वो भाग गए। पीड़िता की मदद करने के बजाय हेडमास्टर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब लड़की शौंच के लिए निकली थी। उसी समय चार लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। वो उसे कुछ दूर एक सुनसान जगह पर ले गए, फिर उन लड़कों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी लड़के खड़े होकर उन्हें देखते रहे।