महिला गैंग ने दीनदहाड़े किया पेट्रोल पम्प कर्मी का अपहरण

author-image
Harmeet
New Update
महिला गैंग ने दीनदहाड़े किया पेट्रोल पम्प कर्मी का अपहरण

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : झारखंड धनबाद के केंदुआ मेन बाजार स्थित एक पेट्रोल पम्प से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका सिसिटीवी फुटेज देख पेट्रोल पम्प मालिक तो मालिक इलाके के लोग व पुलिस भी दंग है। दो स्कोरपियो मे सवार 10 से 12 महिलाओं का एक गैंग केंदुआ पेट्रोल पम्प पहुची और फ़िल्मी अंदाज मे एक के बाद एक महिला स्कोरपियो से बाहर निकली और पेट्रोल पम्प मे काम कर रहे रविन्द्र महतो नाम के एक कर्मचारी को जबरन घसीटते हुए लेकर स्कोरपियो मे बैठाया और रफूचक्कर हो गई। पेट्रोल पम्प के अन्य कर्मचारियों की माने तो उन्होंने लाख कोशिशों के बाद भी वे रविन्द्र को छुड़ा ना सके। सूचित करने के बाद जबतक थाना पेट्रोल पम्प पहुँचती तबतक महिलाओं का वह गैंग पेट्रोल पम्प कर्मी रविन्द्र को लेकर फरार हो चुकी थी। शिकायत के बाद केंदुआडीह थाना मामले की पड़ताल मे जुट गई।



देर रात रविन्द्र महतो घायल अवस्था मे पेट्रोल पम्प पहुँचा और बताया कि महिलाओं के उस गैंग को देवांती देवी लिड कर रही थी जो गुलाब चंद महतो की पत्नी है। रविन्द्र ने क्या कहा खुद सुनिए।