इस एक्ट्रेस का भी टूटा है दिल

author-image
New Update
इस एक्ट्रेस का भी टूटा है दिल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: नोरा फतेही बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें बॉलीवुड की दिलबर गर्ल कहा जाता है। इस समय दिलबर गर्ल डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' को होस्ट कर रही है। शो के दौरान श्रीति झा ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर परफॉर्म किया। इस दौरान एक्ट्रेस इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्होंने अपनी जिंदगी का वह हिस्सा साझा किया जो अब तक अनसुना था। जी हां, दिलबर गर्ल का दिल भी किसी ने तोड़ा था। यह बात किसी और न नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने खुद बताई है। इसका वीडियो एक फैन पेज से शेयर किया गया है।​