बिपाशा बसु ने शेयर की अपनी बेबी गर्ल की तस्वीर

author-image
Harmeet
New Update
बिपाशा बसु ने शेयर की अपनी बेबी गर्ल की तस्वीर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनें हैं। बिपाशा की बेटी देवी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी। फैंस ​बिपाशा और करण की बेटी की एक झलक पाने के बेताब हैं। ऐसे में बिपाशा ने फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी है। उन्होंने अपनी बेटी देवी की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। दोनों बेटी को गोद में लिए खिड़की के पास खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। हालाँकि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी देवी की झलक तो फैंस को दिखा दी, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाया।