आज है संविधान दिवस, जानें इस खास दिन का महत्व

author-image
New Update
आज है संविधान दिवस, जानें इस खास दिन का महत्व

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। यह विशेष दिन 1949 में उस ऐतिहासिक दिन को चिन्हित करता है जब भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है।



संविधान दिवस सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश में ब्रिटिश शासन के अंत का प्रतीक है। 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बावजूद जब तक कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू नहीं हुआ, यह अगले तीन वर्षों तक ब्रिटिश डोमिनियन बना रहा। यह दिन भारतीय संविधान के महत्व पर जोर देता है और यह बताता है कि देश के नागरिकों के लिए संविधान क्यों आवश्यक है।