एशियाई पॉवरलिफ्टिंग चैंपियन को शुभकामनाएं

author-image
New Update
एशियाई पॉवरलिफ्टिंग चैंपियन को शुभकामनाएं

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: दुर्गापुर की स्वर्ण कन्या का स्वागत करने के लिए अंडाल हवाई अड्डे पर महकमा शासक सौरभ चक्रवर्ती और जिला परिषद कृषि अधिकारी अनुभा चक्रवर्ती पंहुची। 2022 राष्ट्रमंडल खेल ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए चार बार की स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई पॉवरलिफ्टिंग चैंपियन सिमा दत्ता चटर्जी जो कि दुर्गापुर की एक गृहिणी हैं। न्यूजीलैंड के आकलैंड के रवाना हुई। उनके साथ उनके टूर पार्टनर कोच अंशु सिंह भी थे। 2022 राष्ट्रमंडल खेल 28 नवंबर को ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में आयोजित किए जाएंगे। लिहाजा यह गृहिणी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से रवाना हुई। दुर्गापुर जिले के महकमा शासक सौरभ चक्रवर्ती और पश्चिम बर्दवान जिला परिषद कृषि अधिकारी अनुभा चक्रवर्ती ने उन्हें शुभकामनाएं देने और भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।



उन्होंने सभी प्रतियोगियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और अपनी शुभकामनाएं दी। महकुमा शासक सौरभ चटर्जी ने कहा, सीमा दत्ता चटर्जी हमारे दुर्गापुर यानी पश्चिम बर्दवान की शान हैं। हमें उम्मीद है कि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में उनके शानदार प्रदर्शन से दुर्गापुर और भारत का नाम रोशन होगा। और उन्होंने सीमा दत्ता चटर्जी के साथ खड़े होने का संदेश दिया। वहीं सीमा दत्ता चटर्जी ने कहा, मैं भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भाषा खो चुकी हूं, मैं बहुत अभिभूत हूं। इसे प्रशासन की ओर से प्रोत्साहन व स्वागत भी मिल रहा है। उनका प्यार मुझे सफलता दिलाने में काफी मदद करेगा।