शैतान की पूजा है प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस का राज?

author-image
New Update
शैतान की पूजा है प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस का राज?

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक है। अब वह निक जोनस के साथ शादी करके अमेरिका में सेटल है। कुछ लोगों का मानना है कि उनके सफलता के पीछे शैतानी ताकत है। वही अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या वह शैतान की पूजा करती है। इस पर प्रियंका चोपड़ा हंसने लगी और कहती हैं, 'यह बहुत डरावना है।' वह आगे कहती हैं, 'शिवजी मुझसे नाराज हो जाएंगे।' हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस अवसर पर उन्हें सफलता कैसे मिली। इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि मिस वर्ल्ड जीतने के कारण उन्हें सफलता बहुत जल्दी मिल गई और उन्हें नई चीजों को तलाशने का अवसर भी मिला।