प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी की झलक

author-image
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी की झलक

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : प्रियंका चोपड़ा इस साल की शुरुआत में ही मां बनी थीं। कई महीने बीत जाने के बाद भी प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी माल्ती मैरी का चेहरा रिवील नहीं किया था। एक्ट्रेस ने अब तक बेटी की जितनी तस्वीरें शेयर कीं, उन सभी में उसका चेहरा छिपा हुआ था। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फैंस को उनकी बेटी की झलक देखने को मिली है। हालांकि उनकी बेटी माल्ती मैरी का पूरा चेहरा तो इसमें दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन काफी हद तक बच्ची की शक्ल रिवील हो गई है। जिसमें उनकी बेटी स्ट्रॉलर पर सो रही है और उसने सफेद स्वेटर पहना है।